छुट्टी लेकर फरार होने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

0
431

रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत हत्या के आरोप में नागपुर मध्यवर्ती कारागृह में सजा काटते समय विकास उर्फ विक्की बद्रीप्रसाद तिवारी रा. इंदिरानगर चंद्रपुर यह 8 मई 2020 को 45 दिन की कोरोना आकस्मीक अभीवचन छुट्टी पर गया था। विहीत कालावधी में कारागृह वापस ना जाकर अनाधिकृत रूप से फरार होने से विकास के विरोध में रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 799/2022 में कलम 224 भादंवी तहत मामला दर्ज किया गया था। साथ ही राजुरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत अपराध में सजा काटने वाले दिपक उर्फ सुरेश यशवंत पुणेकर रा. राजुरा भी छुट्टी लेकर अनाधिकृत रूप से फरार था। जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन और अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में चंद्रपुर जिले में 22 से 27 फरवरी 2025 दरम्यान चंद्रपुर जिले में फरार बंदीयों की जांच मुहिम चलायी गयी है। जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में अपराध शाखा दल ने फरार विकास उर्फ विकी बद्रीप्रसाद तिवारी और दिपक उर्फ सुरेश यशवंत पुणेकर का पता लगाकर गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपीयों को अंतर्गत पुलिस स्टेशन की हिरासत में दिया गया है।
दोनो आरोपीयों की वैद्यकीय जांच कर नागपुर मध्यवर्ती कारागृह में दाखिल कराया गया है। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन और अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में अपराध शाखा दल के सपोनी दिपक कांक्रेटवार, सफौ स्वामीदास चालेकर, पोहवा प्रकाश बल्की, अजय बागेसर, किशोर वैरागडे, पो अ नरोटे, चापोहवा अराडे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here