कुख्यात अपराधी के विरोध में एमपीडीए एक्ट में कारवाई

0
364

जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू में जिले के कुख्यात अपराधीयों में चोरी घरफोडी, हत्या का प्रयास, बिना अनुमती हथीयार रखना, मारपीट, अत्याचार, अवैध धंदे के विरोध में एमपीडीए एक्ट तहत प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय में भेज कर नियमीत संपर्क में रहकर ऐसे मामलों के अपराध करने वाले खतरनाक और आम जनता में दहशत का वातावरण निर्माण करने वाले कुख्यात अपराधी करीम फिरोज सय्यद 27 रा. सुमीत्रानगर तुकुम चंद्रपुर के विरोध में एसडीपीओं सुधाकर यादव के नेतृत्व में दुर्गापुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक लता वाढीवे ने एमपीडीए एक्ट तहत स्थानबध्द प्रस्ताव तैयार कर जिला पुलिस अधिक्षक कार्यालय में भेजा था। अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक ने दस्तावेजों की जांच कर यह प्रस्ताव जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने पर करीम फिरोज सैय्यद को एमपीडीए एक्ट के प्रावधान नुसार जिलाधिकारी चंद्रपुर ने स्थानबध्द आदेश मंजूर किया है। जिस से करीम सैय्यद को तत्काल जिला कारागृह चंद्रपुर में भेजा गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू,एसडीपीओं सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, पुलिस निरीक्षक लता वाढीवे, पुलिस निरीक्षक प्रकाश राउत, दुर्गापुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी व कर्मचारीयों ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here