१७ लाख की चोरी का मास्टर माइंड नौकर गिरफ्तार

0
887

२० मार्च २०२५ को दोपहर २.४५ दरम्यान हबीब शेख ने चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में १७ लाख की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे भानापेठ वार्ड से नौकर रफीक शिखर अपनी मोपेड वाहन से १७ लाख रुपए लेकर जाने दरम्यान आंबेकर लेआउट में किसी ने रफीक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर १७ लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग गया है। शिकायत के आधार पर शहर पुलिस स्टेशन दल ने घटना स्थल को भेंट देकर जांच शुरू की। वही आस पास के सीसीटीवी की जांच करने पर भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। इसके बाद हबीब शेख के नौकरों से पूछताछ करने पर भी कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने जांच आगे बढ़ा कर तांत्रिक विश्लेषण कर नौकर रफीक से पूछताछ करने के बाद रफीक को हिरासत में लेकर अधिक जांच करने पर रफीक ने १७ लाख रुपए अपने भाई शफीक शेख को देने की कबूली दी है। साथ ही खुद मिर्ची पाउडर अपनी आंखों और शरीर पर डालने का मान्य किया है। शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर १७ लाख रुपए हस्तगत किए गए है। यह कार्यवाही जिला अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, एसडीपीओ सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके, पो उपनी संदीप बच्चीरे और डीबी दल ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here