चंद्रपुर शहर से सटे एमआयडीसी परिसर में सोमवार 24 मार्च को दोपहर 12 के दरम्यान पेट्रोलियम कंपनी में भीषन आग लगी है। लक्की पेट्रोलियम तेल शुध्दीकरण कारखाने में आगजनी से तेल संग्रहण और मशीने जल कर खाक हुई है। आग के कारण अब तक सामने ना आकर आगजनी की जानकारी मिलते ही अग्नीशामक दल ने पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया है।
इस आगजनी से संपूर्ण एमआयडीसी क्षेत्र में भय का वातावरण निर्माण हुआ था। वही पुलिस प्रशासन ने भी घटना स्थल को भेट देकर स्थिती पर नियंत्रण किया है। जानकारी नुसार पेट्रोलियम कंपनी अति ज्वलनशील होने के बावजुद आग से बचाव की यंत्रणा नियम नुसार नही है। मामले की जांच शुरू होकर जल्द ही आग के कारण सामने आएंगे।









