चोरी मुद्देमाल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

0
419

5 मई 2025 को जिला अपराध शाखा चंद्रपुर के उपविभाग चंद्रपुर दल के अधिकारी और कर्मचारी ने जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सदुर्शन के मार्गदर्शन में साथ ही अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में अवैध धंदो पर कारवाई की मुहिम शुरू की है। इस मुहिम में घरफोडी, चोरी करने वाले अज्ञात आरोपीयों का पता लगाने के लिए पेट्रोलिंग दरम्यान गुप्त जानकारी प्राप्त हुई। जिस में रेकार्ड के अपराधी गोलु उर्फ सुमोहीत मेश्राम रा. अष्टभूजा वार्ड अपने साथीदार के साथ नये मेडीकल कॉलेज में शुरू बांधकाम में आक्सीजन आउटलेट कॉपर पाईप की चोरी कर अपने घर में रखने की जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोलु मेश्राम और साथीदारों को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आक्सीजन आउटलेट कॉपर पाईप और अपराध में प्रयोग मोटरसायकल ऐसा कुल 1 लाख 75 हजार का मुद्देमाल जप्त किया है। रामनगर पुलिस स्टेशन में आरोपी गोलु उर्फ सुमोहीत मेश्राम रा. अष्टभूजा वार्ड, राहुल रतन रॉय रा. आजाद चौक, सुंदरम संजय तिवारी रा. अष्टभूजा वार्ड और कमलेश दादुभाई गुप्ता के विरोध में मामला दर्ज कर मामले की जांच रामनगर पुलिस स्टेशन अधिकारी कर रहे है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में पोउपनी विनोद भुर्ले, मधुकर सामलवार, सुनील गौरकार, पोहवा सुभाष गोहकार, सतिश अवथरे, रजनिकांत पुठ्ठावार, दिपक डोंगरे, पोअ किशोर वाकाटे, शशांक बदामवार और अपराध शाखा दल ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here