सोशल मिडीया के युग में मानसीकता बदल रही है। वही जीवन जीने से लेकर आत्महत्या करने पुर्व सोशल मिडीया पर पोस्ट करने की घटना सामने आ रही है। जिस में चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी से एक अजब ही घटना सामने आयी है। जिस में रविवार 2 जून को सुबह 9.30 दरम्यान अमोल वांढरे 31 नामक युवक ने आत्महत्या करने पुर्व अपने वाट्सएप पर जीवन यात्रा खत्म करने का स्टेटस रखा था। अमोल ब्रम्हपुरी तहसील से 12 किमी दुर वायगांव में रहता था। 1 वर्ष पुर्व ही अमोल की शादी हुई थी। रविवार सुबह 7 बजे घर से अपनी दुपहीया से निकला था। आत्महत्या करने पुर्व अनेकों के साथ फोन कर बातचीत की थी। इसके बाद अमोल ने रेल्वे गाडी के सामने आकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही ब्रम्हपुरी पुलिस ने घटना स्थल को भेट देकर पंचनामा कर शव जांच के लिए ब्रम्हपुरी उपजिला अस्पताल भेजा है। आत्महत्या का कारण अस्पष्ट होकर मामले की जांच ब्रम्हपुरी पुलिस कर रही है।