यात्रीयों से सोने के आभूषण चोरी करने वाली महिला टोली गिरफ्तार

0
339

6 मई 2025 को सुबह 10.45 बजे मुल बस स्टैंड पर बस में चढने के लिए यात्रीयों की भीड जमा हुई। तभी महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चैन अज्ञात चोर ने भीड का फायदा उठाकर चोरी करने की शिकायत मुल पुलिस स्टेशन में दी गयी थी। शिकायत के आधार पर मुल पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 183/2025 में कलम 303(2)3(5) भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज किया गया। मुल पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में सतत ध्यान केंद्रीत कर सोने के आभूषण चोरी करने वाली टोली के पिछे रहने पर 30 मई 2025 को पेट्रोलिंग दरम्यान जमूना हितेश उर्फ संदीप नाळे उर्फ वाघमारे 35, लक्ष्मी जगनु मानकर 40 दोनो रा. रामेश्वरी टोली तहसील नागपुर को हिरासत में लेकर तांत्रीक पध्दती से जांच करने पर इन महिलाओं के विरोध में नागपुर, चंद्रपुर, गडचिरोली वर्धा, अमरावती के साथ हैद्राबाद के विविध पुलिस स्टेशन अंतर्गत बस स्टैंड परिसर में यात्रीयों के सोने के आभूषण चोरी करने के कई मामले दर्ज होने का पाया गया। इन महिलाओं से पुछताछ करने पर 6और 20 मई 2025 को मुल बस स्टैंड में यात्रीयों से सोने के आभूषण चोरी करने की कबुली दी है। इन महिलाओं से 25 ग्राम सोने के आभूषण किमत 2 लाख 50 हजार जप्त किए गए है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू, एसडीपीओं चंद्रपुर सुधाकर यादव, अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में सपोनी सुबोध वंजारी के नेतृत्व में पोउपनी भाउराव बोरकर, पोहवा भोजराज मुडरे, जमीर खान पठाण, नापोअ चिमाजी देवकते, पोअ नरेश कोडापे, मपोहवा सीमा निषाद मुल पुलिस स्टेशन ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here