25 जून को जिला अपराध शाखा का दल चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दरम्यान आरोपी विक्रम सिंग सबजीत सिंग टाक 21 रा. जुनोना चौक बाबुपेठ यह महाकाली मंदीर के पास हनी बार एण्ड रेस्टारंट के सामने हाथो में तलवार लेकर नागरिकों में दहशत निर्माण करने की गुप्त जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर अपराध शाखा दल ने विक्रम सिंग टाक को गिरफ्तार कर शहर पुलिस स्टेशन में विक्रम के विरोध में अपराध क्रमांक 439/2025 में कलम 4,25 भारतीय हथीयार कानुन तहत मामला दर्ज किया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक व प्रभारी पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू, अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में पोउपनी विनोद भुर्ले, सुनील गौरकार, पोहवा सुभाष गोहकार, सितश अवथरे, रजनिकांंत पुठ्ठावार, पोअ प्रशांत नागोसे, इमरान खान, किशोर, सुमीत बरडे, शेखर माथनकर और अपराध शाखा दल ने की है।









