फिर्यादी गोवर्धन नीलकंठ गायधने उम्र 41 वर्ष रा. मराठा लेआउट कूर्झा,ब्रह्मपुरी की शिकायत पर ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन में अपक्रमांक 266/2025 भारतीय न्याय संहिता कलम 331(4), 305(अ) तहत अपराध दर्ज किया गया। इसमे का फिर्यादी यह 17 जून 2025 को किसी काम से बाहरगांव जोन पर रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ती ने फिर्यादी के घर के दरवाजे का लाक तोड कर घर में घुस कर बेडरूम में लॉकर में होने वाले पैसे, सोने के गहने ऐसा कुल 50 हजार रूपए का मुद्देमाल चुराकर ले जाने की शिकायत की। यह अपराध दर्ज हेाने के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस स्टेशन के डि.बी.दल व्दारा अज्ञात आरोपी का पता लगाते समय पुलिस स्टेशन रेकार्ड के आरोपी का इस अपराध में सहभाग होने संदर्भ गुप्त जानकारी मिली। जिससे आरोपी अनिल रामभाऊ दांडेकर उम्र 30 वर्ष रा. हत्तीगोटा, ब्रह्मपुरी, विकी ज्ञानेश्वर जांगडे उम्र 30 रा. नानोरी तह. ब्रह्मपुरी को विश्वास में लेकर पुछताछ करने पर यह घरफोडी करने की कबुली दी। जिससे इन आरेापीयों को गिरफ्तार कर आरोपीयों से 75 हजार नगद, चोरी किए रक्कम से खरीदा गया 5 हजार 500 रूपए किमत का सैमसंग कंपनी का मोबाईल, 5 हजार किमत की एक ग्राम वजन की सोने की अंगुठी व 15 हजार रूपए किमत की 3 ग्राम वजन की नाक की नथ ऐसा कुल 33 हजार रूपए किमत का मुद्देमाल जप्त किया गया है। आरोपी को प्रथमवर्ग न्यायालय ग्रम्हपुरी ने 14 दिन की न्यायालयीन कस्टडी में रवाना किया है।
यह कारवाई पुलिस अधीक्षक सुदर्शन मुमक्का , अप्पर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधू, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर ठोसरे, पुलिस निरीक्षक प्रमोद बानबले के मार्गदर्शन में सहा. पो नि मनोज खडसे, पोहवा योगेश शिवणकर, पो हवा अजय कटाईत , पोना मुकेश गजबे,पोशी स्वप्निल पळसपगार, चंदू कुलसंगे, इरशाद खान, निलेश तुमसरे ने की है। मामले की आगे की जांच पुलिस नाईक मुकेश गजबे कर रहे है।









