2 जाली पत्रकारों पर वसुली का मामला दर्ज

0
588

16 जुलाई 2025 को योगीता अभीजीत राने मोटर वाहन निरीक्षक आरटीओं विभाग चंद्रपुर ने विरूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी है। जिस में 16 जुलाई को दोपहर 3.30 से 4.30 दरम्यान मौजा लक्कडकोट जांच नाका में ड्युटी पर होने दरम्यान वॉकी टॉकी पर जानकारी मिली थी। जिस में अर्टीका वाहन क्रमांक एमएच 34 बीआर 1878 में कुछ लोग ट्रक वालों से पैसे ले रहे है। जानकारी के आधार पर कार में बैठे व्यक्तीयों से पुछताछ करने पर हम पत्रकार है, कही भी जा सकते है, कुछ भी कर सकते है, किसी को पुछने का अधिकार ना होने का कहा। मोटर वाहन निरीक्षक राने ने पहचान पत्र पुछने पर उलटा जवाब देते हुए गाली गलोच कर सरकारी काम में बाधा लाकर नौकरी ना करने देने की धमकी दी थी। शिकायत के आधार पर मयुर राईकवार, सन्नी उर्फ अर्जुन धुन्ना रा. चंद्रपुर के विरोध में विरूर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 102/2025 में कलम 221, 296, 351(2), 79 भारतीय न्याय संहीता 2023 तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की प्राथमीक जांच में आरोपी मयुर राईकवार और सन्नी धुन्ना दोनो चंद्रपुर के निवासी होने का पाया गया है। मामले की जांच विरूर पुलिस कर रही है।
सरकारी और निजि अधिकारी और ट्रक चालक व मालक को जाली पत्रकारों की धमकी से डर कर खंडणी ना देने का आवाहन चंद्रपुर जिला पुलिस व्दारा किया गया है। इस संदर्भ में शिकायत होने पर पास के पुलिस स्टेशन या पुलिस नियंत्रण कक्ष के 112 पर फोन कर जानकारी देकर पुलिस को सहकार्य करने का आवाहन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here