मामुली विवाद पर छोटे भाई ने की बडे भाई की हत्या

0
433

चंद्रपुर जिले में एक और निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जिले के राजुरा तहसील के सास्ती गांव में 15 जुलाई को छोटे भाई ने मामुली विवाद पर पिट कर बडे भाई की हत्या की है। इस मामले में 15 जुलाई को घर पर कोई ना होने पर मारोती भाउजी भीवनकर 45 का छोटे भाई दत्तु भाउजी भीवनकर 40 के साथ विवाद हुआ। इस विवाद में दत्तु ने मारोती के सिर पर डंडे से वार किया। जिस में घटना स्थल पर ही मारोती की मौत हो गयी। कुछ देर बाद बहन घर में आने पर मारोती खुन से लतपथ अवस्था में दिखाई दिया। जिस की जानकारी राजुरा पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल को भेट देकर आरोपी दत्तु को गिरफ्तार किया है। राजुरा पुलिस स्टेशन में दत्तु भीवनकर के विरोध में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच राजुरा पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here