जुए अड्डे पर छापे में 11 आरोपी गिरफ्तार

0
618

16 अगस्त 2025 को पाथरी पुलिस स्टेशन के थानेदार सपोनि डोर्लीकर अपने दल के साथ पाथरी पुलिस स्टेशन के परिसर में मौजा नीमगांव में पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दरम्यान मौजा निमगांव में 52 पत्तों की बाजी लगाकर जुआ खेलने की गुप्त जानकारी पुलिस दल को मिली थी। जानकारी के आधार पर पुुलिस दल ने छापा मार कर अतुलदेवराव भांडेकर 32 रा. नवेगांव, लोमेश लालाजी राजगडे 29 रा. निमगांव, ज्ञानेश्वर सोमाजी सहारे 49 रा. व्याड बुज, दुर्योधन रामदास मुद्दमवार 31 रा. सावली, कुनाल कालीदास भडके, सागर मदन ताडुलवार, गुरूदास गजानन ढोले, नरेंद्र मोदुजी बोरूले, अरविंद बकाराम चिमूरकर, देवनाथ तिमाजी झाडे, मुखरू सुखरू नागापुरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपीयों से नगद 75 हजार 700, 4 दुपहीया वाहन किमत 1 लाख 45 हजार ऐसा कुल 2 लाख 20 हजार 770 का मुद्देमाल जप्त किया है।
आरोपीयों के विरोध में कलम 12(अ) महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंध कानुन तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, एसडीपीओं सुधाकर यादव के मार्गदर्शन मे पाथरी पुलिस स्टेशन के थानेदार सपोनि डोर्लीकर, पोहवा खेलेश पोरे, पोअ गिरीधर आंबोरकर, मेघशाम गायकवाड, अमित मस्के, किरण भगत श्रीराम बोदलकर, विकेश वनस्कर ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here