चंद्रपुर जिले के कोरपना के तुकडोजीनगर में मंगलवार 12 अगस्त 2025 को सुबह हत्या का मामला सामने आया है। जिस में सोमवार शाम 6 बजे विश्वास मालेकर 24 ने अपनी मां को धाबे पर जाने का बताया। लेकीन रात भर वापस ना आने के बाद पता लगाने पर मंगलवार सुबह तुकडोजीनगर के हॉटेल के शेड में विश्वास का शव मिला है। घटना की जानकारी कोरपना पुलिस स्टेशन को मिलते ही पुलिस निरीक्षक गाडे के मार्गदर्शन में पोउपनी देवानंद केकन, प्रकाश राठोड, प्रभाकर जाधव, पोहवा बडीराम पवार, पंढरी सिडाम, साईनाथ जायभाये, पोअ गुनाजी ने घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
इस मामले में मृतक विश्वास के रिश्तेदारों की शिकायत के आधार पर कोरपना पुलिस स्टेशन में आरोपी के विरोध में कलम 103 अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच करने पर यह हत्या सुनील पवार ने करने का सामने आकर पुलिस ने सुनिल पवार को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कोरपना पुलिस कर रही है।









