मोटरसायकल चोरी कर टूकडे करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
385

चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में 20 अगस्त 2025 को महेश गौतम काळे रा.मातानगर भीवापुर वार्ड ने शिकायत दी थी। जिस में महेश की हिरोहोंडा मोटर सायकल क्रमांक एमएच 34 यु 5214 यह रात में घर के सामने रखने और सुबह उठ कर देखने और आसपास पता करने पर भी ना मिलने से चोरी की शिकायत की गयी थी। शिकायत के आधार पर शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 604/2025 में कलम 303(2), 317(2), 324(4)3(5) बीएनएस तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच दरम्यान सुमित शांताराम अमराजवार, तनवीरकदीर बेग ने मोटरसायकल चोरी करने की गुप्त जानकारी मिली थी। पुलिस ने दोनो से पुछताछ करने पर चोरी की कबुली देने और सत्तार क्षमी खान को मोटरसायकल ग्रैंडर कटर मशीन से तुकडे कर जाकीर कासम शेख रा. भीवापुर को देने का बताया। पुलिस ने आरोपीयों से मोटरसायकल के टूकडे किमत 15 हजार जप्त की है। साथ ही एक पुरानी डिलक्स कंपनी की तोडी गयी मोटरसायकल किमत 40 हजार कटर मशीन किमत 2 हजार ऐसा कुल 57 हजार का मुद्देमाल जप्त किया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे एसडीपीओं सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में पोनी निशीकांत रामटेके के नेतृत्व में सपोनी राजेंद्र सोनवने पोउपनी दत्तात्रय कोलते, विलास निकोडे, व डीबी दल के मपोहवा भावना रामटेके, पोहवा सचिन बोरकर संजय धोटे, लक्ष्मण रामटेके, निकेश ढेंगे, जावेद सिध्दीकी कपुरचंद खरवार, पोअ रूपेश पराते, विक्रम मेश्राम, योगेश पिदुरकर, निलेश ढोक, सारीका गौरकार, दिपक झिंगरे ने की है। मामले की जांच कपुरचंद खरवार मेजर कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here