करोडो की जालसाझी में बीएस इस्पात पर मामला दर्ज

0
379

चंद्रपुर जिले के वरोरा पुलिस स्टेशन में गत सप्ताह लगभग 120 करोड से अधिक की जालसाझी पर विविध कलम में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में 420 के साथ 120 बी जैसी कलम में बीएस इस्पात कंपनी और संचालक भवानी प्रसाद मिश्राम, आशिष पंडीत, आदित्य मलहोत्रा और सागर कासनुगोट्टूवार पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी नुसार बीएस इस्पात कंपनी के वरोरा तहसील अंतर्गत माजरा व चीनोरा कोल ब्लॉक की खरेदी बीएस इस्पात व्दारा होकर वर्ष 2022 में डिलेवरी ऑर्डर भी दिया गया था। लेकीन बीएस इस्पात ने आर्थीक देय का भुगतान ना करने पर सीएमडीपीए ने करारनामा रद्द किया था। वही दर्ज शिकायत में अरमाको इंफ्रा लिंक्स प्रा. लि. के बीएस इस्पात पर 36 करोड, विनायक ट्रेडिंग के 51 करोड, एलबी कुंजीर के 20 करोड, पैसे लगाओ डाट कॉम के 2 करोड 50 लाख ऐसे अन्य मिलाकर कुल 120 करोड से अधिक की जालसाझी करने पर मामले की शिकायत वरोरा पुलिस स्टेशन में करने पर मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी नागपुर के रोहीत स्टील व्दारा जालसाझी की शिकायत और मामला दर्ज होने का रेकार्ड है। वही एनसीएलटी में भी मामला जाने और बीएसइस्पात पर महाराष्ट्र राज्य सरकार के 16 करोड से अधिक की महसूल बकायदारी होने की भी जानकारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here