घर से भागे प्रेमी जोडे को आत्महत्या से बचाने में पुलिस सफल

0
679
Oplus_16908288

चंद्रपुर जिले के नागभीड पुलिस स्टेशन में एक 17 वर्षीय युवती लापता होने की शिकायत दर्ज की गयी थी। जिस में इस युवती को उसी के गांव के अतुलउध्दव गायकवाड 29 ने भगाकर लेकर जाने के साथ दोनो ने जहर की बौतल के साथ फोटो भेज कर आत्महत्या करने का संदेश दिया था। मामले की गंभीरता को ध्यान में लेकर पुलिस ने तांत्रीक जानकारी के आधार पर अंतिम लोकेशन फलटन तहसील के वेडोशी सावंतवाडा परिसर में होने का पाया गया। चंद्रपुर पुलिस ने तत्काल फलटन ग्रामीण पुलिस को मामले की जानकारी देने पर पुलिस ने गांव के पुलिस पाटील, ग्राम सुरक्षा दल और अन्य की सहायता से 30 मिनीट में दोनो का पता लगाया। फलटन पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर जहर की बौतल जप्त की है। फलटन पुलिस ने दोनो को आगे की कारवाई के लिए चंद्रपुर पुलिस की हिरासत में दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here