Google search engine
Home Breaking News खान सुरक्षा महानिदेशालय को वेकोलि की खुली चुनौती

खान सुरक्षा महानिदेशालय को वेकोलि की खुली चुनौती

0
707

मिनी रत्नम उपाधी प्राप्त वेकोलि ने तो खान सुरक्षा महानिदेशालय के नियमों को खुली चुनौती दी है। जिस में खान सुरक्षा महानिदेशालय के डायरेक्टर जन रल ऑफ माईन्स सेफ्टी एण्ड चिफ इस्पेंक्टर माईन्स ने 21 अगस्त 2024 को सभी मालक, एजंट और मैनेजर ऑफ ओसीएम माईन्स को आदेश जारी किए थे। इस आदेश में रेगुलेशन 101 ऑफ कोल माईन्स तहत हाल रोड बनाना बंधनकारक नियम नमूद किया गया था। जिस में चारपहीया वाहन की आवाजाही सुरक्षा के मापदंडो से हो पाए। लेकीन माजरी वेकोलि एरिया की न्यू माजरी युजी टू ओसी खदान के ओबी और कोयला परिवहन कार्य तो पब्लीक रोड से हो रहे है।
वही खानापुर्ती के लिए लिमा शॉवेल चौक पर पुल बनाने के लिए सार्वजनीक बांधकाम विभाग को निधि दी गयी है। तो दुसरी और संपुर्ण खदान के ओबी और कोयला परिवहन कार्य वेकोलि की भूमी से होने का झूठा दांवा है। ऐसे में रेकार्डो पर ही हॉलरोड लापता होकर पब्लीक रोड से भारी वाहनों का 24 घंटे दौड लगाना तो जन प्राणों से खिलवाड और वेकोलि की मुंहजोरी का प्रदर्शन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Don`t copy text!