23 अक्टूबर की सुबह शहर के तुकुम परिसर के शांताराम पोटदुखे लॉ कॉलेज क्षेत्र में युवक का शव मिला है। महाविद्यालय के सामने झाडीयों में यह शव नागरिकों को दिखाई देने पर मामले की जानकारी रामनगर पुलिस को दि गयी। जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक आसीफ राजा शेख ने घटना स्थल को भेट देकर शव की जांच करने पर यह शव नीतेश ठाकरे नामक युवक का होकर दुर्गापुर के समतानगर में यह युवक रहता था। प्रारंभीक जांच में नीतेश के शरीर पर बेरहमी से पीटाई के निशान पाए गए है। साथ ही रोड से घसीटकर नीतेश का शव झाडीयों में फेके जाने का पाया गया है। पुलिस ने तत्काल घटना स्थल को सिल कर जांच के लिए फारेंसीक टीम बुलाई गयी है। पुलिस ने जांच शुरू कर हत्या के आरोपीयों का पता लगाया जा रहा है।









