२ माउजर गन , २ देसी कट्टे, ३५ जिंदा कारतूस, ४ तलवार के साथ ४ आरोपी गिरफ्तार

0
1057

चंद्रपुर जिले में अवैध रूप से हथियार रखने वाले पर कार्यवाही के आदेश जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने जारी किए है. जिसम २० अक्टूबर २०२५ को शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत रेकॉर्ड का अपराधी छोटू सूर्यवंशी अपने साथियो के साथ काले रंग की डस्टर कार से कट्टे लेकर गंजवार्ड के दादामियां ट्रांसपोर्ट के सामने आने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली थी. जानकारी के आधार पर शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक ने अपराध शाखा दल के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ जाल बिछाकर डस्टर वाहन से ४ संशयित को हिरासत में लेकर वाहन की जाँच की गयी. जाँच में वाहन में रखे २ माउजर गन ( अग्नि शस्त्र पिस्टल ), २ देसी कट्टे, ३५ जिंदा कारतूस, ४ तलवार मिले है. सभी आरोपियों के विरोध में शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्र.७५८/२०२५ में कलम ३,४/२५ भारतीय हथियार कानून और कलम ३१०(४), भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज किया गया है. इस कार्यवाही में पुलिस ने आरोपियों से कुल १६ लाख ४५ हजार का मुदेमाल जप्त किया है. मामले की जाँच शहर पुलिस कर रही है.
यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े, एसडीपीओ प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके के नेतृत्व में सपोनि राजेंद्र सोनवणे, पोउपनि दत्तात्रय कोलटे,विलास निकोडे, पोहवा लक्ष्मण रामटेके, संजय धोटे, इमरान खान, सचिन बोरकर, निकेश ढंगे, जावेद सिद्दीकी, भावना रामटेके, कपूरचंद खरवार, रुपेश पराते, नीलेश ढोक, योगेश पिदुरकर, विक्रम मेश्राम, प्रफुल, दीपिका झिंगरे, सारिका गौरकार ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here