बाघ के हमले में किसान की मौत

0
303

चंद्रपुर जिले के नागभीड तहसील के तडोधी (बा) के पास आकापुर के खेतो में शनिवार 25 अक्टूबर को बाघ ने किसान को अपना शिकार बनाया है। बाघ के हमले में किसान वासुदेव लक्ष्मण वेठे 55 रा. आकापुर की मौत हुई है। वासुदेव वेठे शुक्रवार 24 अक्टूबर को गांव से लगभग देढ किमी दुर खेत पर काम करने गया था। लेकीन शनिवार सुबह तक वापस ना आने पर परिवार वालों ने वासुदेव को ढुंडना शुरू किया। सुबह खेत के कोने में वासुदेव का शव मिला है। घटना स्थल पर बाघ के पगमार्क दिखाई दिए है। इस परिसर में गत 1 सप्ताह से बाघ के दर्शन नागरीकों को हो रहे थे। जिस की जानकारी तळोधी वन परिसर कार्यालय को देने पर भी कोई उपाय योजना ना होने से बाघ ने किसान को अपना शिकार बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद नागरिकों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी शाह का घेराव कर तत्काल उपाय योजना करने की मांग की है। नागरिकों के विरोध पर पुलिस ने बीच बचाव कर शव का पंचनामा कर शव जांच के लिए नागभीड उपजिला अस्पताल भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here