नाबालिक के सामने अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
424

चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर में एक 18 वर्षीय युवक ने 5 वर्षीय बालिका के सामने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बल्लारपुर शहर के एक वार्ड में नाबालिक लड़की अपने माता पिता के साथ रहती हैं। २१ अक्टूबर को आरोपी आजाद अशोक रोहिदास १८ ने दोपहर को नाबालिक लड़की के सामने अश्लील हरकत की वही २३ अक्टूबर को भी आजाद ने नाबालिक लड़की को अश्लील हरकत कर इशारे से बुलाया लेकिन लड़की ना आने पर अपनी पेंट उतरकर अश्लील हरकत की है। नाबालिक लड़की ने आजाद की अश्लील हरकत के बारे मे अपनी मां को बताया। नाबालिक लड़की के साथ मां ने मामले की शिकायत बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में करने पर पुलिस ने आरोपी आजाद अशोक रोहिदास के खिलाफ कलम ७५(२),७९ बीएनएस साथ ही १२ बाल लैंगिक अपराध संरक्षण कानून ( पोस्को) तहत मामला दर्ज कर आरोपी आजाद अशोक रोहिदास को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े, एसडीपीओ सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगड़े के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक करिश्मा मोरे ने की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here