शिक्षक की फांसी लगाकर आत्महत्या

0
547

चंद्रपुर जिले के मुल शहर के बाल विकास प्राथमीक शाला के शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आयी है। विवेक विनोद हरमवार 40 मृतक शिक्षक का नाम है। विवेक ने अपने खुद के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस मामले में जानकारी नुसार शुक्रवार को शाला में विनोद के ना आने पर सहकारी शिक्षक ने विनोद से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकीन संपर्क ना होने पर रिश्तेदारों से संपर्क कर विनोद के बारे में पुछताछ की। रिश्तेदारों ने विनोद के घर पर जाकर देखने पर विनोद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का पाया गया है। मामले की जानकारी मुल पुलिस स्टेशन को मिलते ही मुल पुलिस स्टेशन अधिकारीयों ने घटना स्थल को भेट देकर शव को जांच के लिए मुल उपजिला अस्पताल भेजा है। विवेक की आत्महत्या के कारण अब तक पता नही चल पाए है। मामले की जांच मुल पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here