हत्या के आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार

0
438

4 जन वरी 2026 को चिमूर पुलिस स्टेशन में उषा प्रभाकर उताने 50 रा. तनसकॉलनी ठक्कर वार्ड चिमूर ने शिकायत दी थी। जिस में नेहरू शाला चिमूर में उसका लडका आकाश प्रभाकर उताने 31 के सिर पर किसी ने वार करने से आकाश जख्मी होकर मृत अवस्था में पडा है। शिकायत के आधार पर चिमूर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 02/2026 में कलम 103(1) भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस दल ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण करने पर मृतक आकाश ने आरोपी को शराब पिकर गाली गलोच करने से आरोपी व मृतक में वाद विवाद होने से आकाश की हत्या करने का पाया गया है। जिस के आधार पर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर ठोसरे, चिमूर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक दिनेशलबडे के मार्गदर्शन में आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस स्टेशन सपोनी ताडीकोटे, पोउपनी डेरकर, पोहवा सचिन साठे, प्रमोद पढाल, प्रमोद पीसे, डोनु मोहुर्ले, पोअ सचिन खामनकर, रोहीत तुमसरे, फाल्गुन परचाके, रूपेश शामकुळे, विकास बारसागडे, गणेशवाघ, सोनु येलकुचेवार ने घटना स्थल पहुंचकर जांच कर आरोपी सुजल विलास सोनवाने 20 रा. नेताजी वार्ड चिमूर, छगन मोहन दिगोरे 27 नेताजी वार्ड चिमुर, अनिकेत शेषराव साखरकर 24 रा. नेताजी वार्ड चिमुर को अपराध के 3 घंटे में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच चिमूर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक दिनेशलबडे के मार्गदर्शन में पुलिस दल कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here