चंद्रपुर मुल मार्ग पर 2 जन वरी 2026 को रात 11.45 के दरम्यान बडी दुर्घटना हुई है। जिस में आकापुर मोड पर कामगारों से भरी निजि ट्रैवल्स पलट गयी है। इस भीषण दुर्घटना में 1 कामगार बस के नीचे आने से घटना स्थल पर ही कामगार की मौत हुई है। यह बस कामगारों को लेकर आंध्र प्रदेश जा रही थी। वाहन चालक का नियंत्रण छुटने से बस पलटने का आकलन है।
घटना की जानकारी आकापुर के नागरिकों ने मुल पुलिस को देने पर जानकारी मिलते ही मुल पुलिस स्टेशन दल ने घटना स्थल पहुंचकर घायलों को तत्काल पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया है। वही नागरिकों की सहायता से बस के नीचे दबे यात्रीयों को पुलिस ने निकाला है। मुल पुलिस स्टेशन में दुर्घटना का मामला दर्ज होकर इस घटना स्थल पर उपाययोजना की मांग होने पर भी कोई कार्य ना होने से यह दुर्घटना होने का नागरिकों ने बताया है। मामले की जांच मुल पुलिस कर रही है।









