शराबी पती ने पत्नी को जिंदा जलाया

0
369

चंद्रपुर शहर के गौतमनगर भाग में शराबी पती ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की घटना सामने आयी है। कुछ माह सेे शुभम और दिक्षा में विवाद चलने से दिक्षा अपनी दादी के साथ गौतमनगर में रह रही थी। दिक्षा को 5 वर्ष की बेटी होकर वह अपने पिता के साथ रहती थी। शुभम को शराब की लत थी। शुभम ने शराब पिकर इसके पहले दादी और दिक्षा को मारा था। वही शुभम भडके ने 5 जन वरी को अपनी पत्नी दिक्षा भडके की दादी के घर जाकर पत्नी से विवाद कर उसे जिंदा जलाकर बाहर से दरवाजा लगाकर फरार हो गया। दिक्षा ने बचाव के लिए आवाज लगाने पर पडोस के नागरिकों ने दिक्षा को बाहर निकालकर जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है। वही 7 जन वरी को दिक्षा की मौत हुई है। दिक्षा की दादी ने शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पर शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक निशीकांत रामटेके ने मामले की जांच कर शुभम भडके के विरोध में हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुभम भडके को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here