बाघ का शिकार बनी तेंदुपत्ता तोडने गयी चार महिला

0
180

एक ही साथ 4 महिलाओं पर हमला कर मौत के घाट उतारने की घटना सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही में घटी है। इस घटना से पुरे जिले में हाहाकार मंचा है। सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही में सुबह के समय तेंदुपत्ता तोडने गयी चार महिला पर बाघ ने अचानक हमला करने से उनकी जगह पर ही मौत हुई है। मृतकों में कवडुबाई दादाजी मोहुर्ले 45, अनुबाई दादाजी मोहुर्ले 45, संगीता संतोष चौधरी 36 और सुनिता कौशीक मोहुर्ले 33 का समावेश है। सभी महिला गुंजेवाही परिसर की निवासी होकर तेंदुपत्ता तोडने के लिए जंगल में गयी थी। सुबह के समय यह महिला तेंदुपत्ता तोडने में व्यस्त रहते समय घात लगाकर बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला किया। इस में महिला को बचाव का मौका ना मिल कर इस भीषण हमले में चारो महिलाओं की घटनास्थल पर मृत्यु हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग व पुलिस प्रशासन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव जांच के लिए भेजे गए। साथ ही परिसर में जांच मुहि शुरू की गयी। संबंधीत बाघ का पता लगाने के लिए वनविभाग ने विशेष दल तैयार किया है। इस घटना से गुंजेवाही के साथ आसपास के परिसर में डर का वातावरण है। नागरिकों ने सुरक्षा संबंधी चिंता व्यक्त करते हुए वनविभाग ने तत्काल उपाययोजना करने की मांग की है। इस पर प्रशासन व्दारा नागरिकों ने सतर्क रहने के साथ जरूरत ना होने पर जंगल में ना जाने का आवाहन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here