चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील अंतर्गत वेकोलि की धोपटाला कॉलनी में 29 मई की सुबह हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में चंद्रपुर महाकाली कॉलरी निवासी शितल रणधिर कुंभारे 36 अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ माता पिता के घर धोपटाला कॉलनी के कॉटर नंबर एम क्यु 52 में कुछ दिन से रह रही थी। 28 मई को परिवार के लोग तीर्थयात्रा पर गए थे। शीतल और उसकी बेटी दोनो ही घर पर होकर अलग अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह शितल की बेटी सोकर उठने के बाद कोई ना दिखने से पडोसीयों को बुलाकर देखने पर खुन से लथपथ अवस्था में शितल मिली थी। तत्काल मामले की जानकारी राजुरा पुलिस स्टेशन को दि गयी।
जानकारी मिलते ही राजुरा पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक आसीफराजा शेख ने घटना स्थल को भेट देकर मामले की जांच शुरू की है। आधी रात को अज्ञात आरोपी ने घर में घुस कर शितल की हत्या करने का आकलन है। वही शितल के पती रणधिर कुंभारे की शिकायत पर राजुरा पुलिस स्टेशन ने भारतीय न्याय संहिता कलम 103(1)और 332 (अ) तहत मामला दर्ज किया है। तो घटना की जानकारी जिला अपराध शाखा दल को मिलने पर दल ने घटना स्थल को भेट देकर संशयीत गतिविधी व तांत्रीक रूप से जांच शुरू की है। वही पुलिस ने जल्द ही इस मामले में हत्यारे को गिरफ्तार करने का बताया है।









