९ लाख ९१ हजार डीजल के साथ बोलेरो वाहन जप्त

0
398

चंद्रपुर जिले के राजुरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत १६ जनवरी २०२६ को पुलिस दल पेट्रोलिंग कर रहा था. इसी दरम्यान अवैध रूप से डीजल का बड़ा संग्रहण करने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली थी. जिसमे जानकारी के आधार पर पुलिस ने सास्ती कैंप नंबर १७ में छापा मारकर डीजल का बड़ा संग्रहण जप्त किया है. साथ ही बोलेरो कैंपर वाहन क्र. एम एच ३४ बी झेड ८६६५ के फरार चालक आउट अन्य २ से ३ साथीदार ने कोई भी अनुमति न होने पर भी १ हजार २० लीटर डीजल नागरिको की जान को खतरा होने ऐसे लापरवाही और कोई भी बंदोबस्त न कर डीजल का अवैध संग्रहण करने का पाया गया है. पुलिस ने पंचनामा कर लगभग ९ लाख ९१ हजार ८०० रुपये कीमत का डीजल और संग्रहण में प्रयोग बोलेरो वाहन, प्लास्टिक ड्रम, कैन जप्त की है. इस मामले में राजुरा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक १६/२०२६ में कलम २८७,३(५) भारतीय न्याय संहिता तहत आरोपियो के विरोध में मामला दर्ज किया है. मामले की जाँच राजुरा पुलिस कर रही है.
यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े , उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में राजुरा पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के नेतृत्व में अपराध शाखा दल के पोउपनि दीपक ठाकरे, पराग उल्लेवार,सफो किशोर तुमराम, पोहवा पुंडलिक पर्चाके, विक्की निर्वाण, महेश बोलगोड़वार, मिलिंद जामभुड़े, शफीक शेख ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here