चंद्रपुर जिले में पारिवारीक विवाद में 2 हत्या के मामले सामने आए है। जिस में भद्रावती शहर और पोंभुर्णा तहसील के चेक खापरी में हत्या हुई । पोंभुर्णा तहसील के चेक खापारी में प्रेम संबंध के संदेह पर संजना थामदेव सोनटके 32 रा. चेक खापरी की देवर धनराज यादव सोनटके 36 रा. चेक खापरी ने हत्या की है। इस मामले में मृतक महिला का 5 वर्ष से देवर धनराज के साथ प्रेम संबंध था। लेकीन देवर को उसके अलावा किसी और से भी प्रेम संबंध होने के संदेह था। जिससे दोनो में बार बार विवाद होते रहते थे। रविवार 22 फरवरी को रात 11.25 दरम्यान धनराज ने विकास पिदुरकर के खेत में संजना को बुलाया था। इसी खेत में धनराज ने संजना का गला दबाकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस दल ने घटना स्थल को भेट देकर जांच कर आरोपी धनराज सोनटक्के को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच पोंभुर्णा पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक राहुल ठेंगणे कर रहे है।
24 फरवरी को भद्रावती शहर के झिंगुजी वार्ड में रात 8.30 दरम्यान भाई और बहन का विवाद हुआ। जिस में भाई सुरज शंकर भोंडे 28 ने अपनी अविवाहीत बहन संजीवनी शंकर भोंडे पर सतुर से वार कर हत्या कर दी। जिस में मां ने बीच बचाव करने का प्रयास करने पर सुरज ने अपनी मां के हाथ और पैर पर वार कर गंभीर जख्मी किया है। डर कर मां ने पडोस में जाकर अपनी जान बचायी है। मामले की जानकारी भद्रावती पुलिस स्टेशन को मिलते ही पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी ने घटना स्थल को भेट देकर आरोपी सुरज भोंडे को गिरफ्तार किया है। वही घायल मां गंभीर जख्मी होकर चंद्रपुर जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की जांच भद्रावती पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी के मार्गदर्शन में शुरू है।









