बेटे ने की शराबी पिता की हत्या

0
294

चंद्रपुर जिले के चिमूर तहसील के भीसी पुलिस स्टेशन अंतर्गत हत्या का मामला सामने आया है। जिस में शराबी पिता शराब पिकर परिवार वालों को गाली गलोच व मारपीट करता था। जिस से परेशान होकर बेटे ने पिता की नायलॉन रस्सी से गला घोट कर हत्या की है। इस मामले में आरोपी बेटे ने पहले पिता ने आत्महत्या करने का पुलिस समक्ष बताया था। लेकीन पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव की जांच करने पर मामले का खुलासा हुआ। जिस में बेटे संदेश मेश्राम ने ही पिता की हत्या करने का स्पष्ट हुआ है। इस मामले में भीसी गांव के मच्छिंद्र आनंदराव मेश्राम 51 रा. पुरानी बस्ती अपने परिवार के साथ रहता था।
22 फरवरी को गांव में सगाई का कार्यक्रम होकर संदेश सगाई में गया था। वहा से वापस आने के बाद मच्छिंद्र रात 11 बजे शराब के नशे में घर में आकर विवाद करने लगा। जिस में संदेश को घुस्सा आने पर पिता मच्छिंद्र का नायलॉन रस्सी से गला घोट कर हत्या की है। घटना के दिन घर में मच्छींद्र और संदेश दोनो ही घर में थे। पिता की हत्या करने के बाद संदेश ने सिंदेवाही तहसील में रहने वाले अपने बडे भाई पंचशील को फोन कर हत्या करने की जानकारी दी थी। जानकारी मिलते ही पंचशील मेश्राम भीसी में आकर संदेश से पुछताछ करने के बाद पंचशील ने मामले की जानकारी भीसी पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक मंगेश भोंगाळे को दी है। जिस के बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर संदेश को हिरासत में लिया है। पुलिस ने संदेश मेश्राम पर कलम 103(1) तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सपोनी मंगेश भोंगाळे कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here