28 फरवरी 2026 को 27 वर्षीय महिला ने बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दि थी। जिस में उनका परिवार बल्लारपुर रेल्वे स्टेशन परिसर में रहकर उसका पति परिसर का कचरा संग्रहण कर अपना घर परिवार चलाता है। वही 27 फरवरी रात को 3 वर्षीय बालक के साथ परिवार स्टेशन के सामने खुले मैदान में सो रहा था। आधी रात को 3 वर्षीय बच्चे का अज्ञात व्यक्ती ने अपहरण किया है। शिकायत के आधार पर बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 323/2026 में कलम 137 (2) भारतीय न्याय संहिता तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को ध्यान में लेकर चंद्रपुर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन ने मामले की जांच में जिला अपराध शाखा दल और बल्लारपुर पुलिस स्टेशन के 7 अलग दल गठीत कर 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर तांत्रीक सबुतों के आधार पर साथ ही स्थानिक सतर्क नागरिक की सहायता से आरोपी का पता लगाया है। जिस में तेलंगाना राज्य के मंचीरियल में जांच दल ने पहुंचकर आरोपी एलक्का रायसिंग बुद्दे 60, रानी विनोदकुमार पसनोटी 30, संगीता व्यंकटेश पानगंटी 40 सभी रा. मंचीरियल राज्य तेलंगाना व अन्य 2 पुरूष के साथ बल्लारपुर रेल्वे स्टेशन आने और माता पिता सोने दरम्यान अपहरण कर एक चारपहीया वाहन से बिक्री करने के लिए लेकर जाने का पाया है। महिलाओं ने इस 3 वर्षीय बालक को आरोपी सातक्का चंद्रया करेरे 50, लावन्या कुमार स्वामी पोना 34 रा. मंथनीमंचेरियल को 3 लाख 50 हजार में बेचा है। इन पाचो आरोपीयों में महिलाओं को मंचेरीयल की पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया गया है। वही दोनो पुरूष आरोपी फरार होकर पुलिस आरोपीयों का पता लगा रही है। पकडी गयी महिलाओं से अपहरण किए गए 3 वर्षीय बालक को हिरासत में लेकर माता पिता को दिया गया है। बच्चो की चोरी कर बिक्री करने वाली टोली से पुछताछ में और भी बडे मामले सामने आने के लिए जांच शुरू है।
यह कारवाई चंद्रपुर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, परिविक्षाधिन सहा पुलिस अधिक्षक गौरव कायंदेपाटील, उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजुरा उपविभाग सुधीर नंदनवार, के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक बिपीन इंगळे के नेतृत्व में सपोनी दिपक कांक्रेडवार, बलराम झाडोकार, अभीषेक जंगमवार, विक्की लोखंडे, सुनिल गौरकार, सपो धनराज करकाडे, पोहवा संतोष दांडेकर, मोहन निषाद, प्रविण निकोडे, किशोर वैरागडे, अजय बागेसर, इमरान खान, दिपक डोंगरे, गजानन मडावी, पोशी हिरालाल गुप्ता, पोअ शेखर माथनकर, किशोर वाकाटे, वैभव गाडगे, नरेंद्र वाकडे, ऋषभ बारशिंगे, मिलिंद टेकाम, पोशी सशांक बदामवार, मपोहवा अनिता नायडु, सायबर सेल चंद्रपुर के पोअ अनिमेश भोंगळे ने की है। साथ ही तेलंगना राज्य मंचेरीयल पुलिस दल के उपायुक्त ए भास्कर, सहा पुलिस आयुक्त आर प्रकाश, पुलिस निरीक्षक एस प्रमोदराव, पोहवा ई उपेंद्र जे दशरथ, पोशी एम लक्ष्मण, आर थीरूपती, महेश बेबी, एम लक्ष्मण ने आरोपी को हिरासत में लेने के लिए चंद्रपुर पुलिस दल को सहकार्य किया है।
चंद्रपुर जिला पुलिस व्दारा चंद्रपुर जिले में ऑपरेशन मुस्कान यह भारत सरकार और राज्य सरकार का एक महत्वपुर्ण उपक्रम होकर इसी उद्देश से लापता/अपहरण किए बालक/लडकीयों का पता लगाया जा रहा है। सभी नागरिकों ने अपने परिसर में ऐसे बालक के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर डायल 112 या 7887890100 पर संपर्क कर पुलिस को सहयोग करने का आवाहन किया गया है। जानकारी बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।









