रेती घाट पर दो गुटो के विवाद में 1 की निर्मम हत्या

0
1068

जिले के रेती घाटो में माफीया राज का वर्चस्व होकर कुछ वर्ष पुर्व वन विभाग के अधिकारीयों पर जानलेवा हमला भी किया गया था। वही 1 मार्च 2026 रात में वरोरा तसहील के बामर्डा रेती घाट पर 2 गुटों में विवाद हुआ है। जिस में वर्धा जिले के पुलगांव के भाजपा महामंत्री भरत नागपाल की हत्या हुई है। इस मामले में वरोरा तहसील के वनानदी के रेती घाट की निलामी में गीतेश सातपुते ने घाट खरीदा था। इसके बाद सातपुते से इस रेती घाट को दिनेशनागपाल, मयुर गौरकार, भरत नागपाल, पंकज वानखेडे, योगेश रामटेके, राजु गोवरदीपे, प्रविण घुरडे, अमोल ठोंबरे, कैलाश धारवाल और अमित साहु ने 2 करोड 5 लाख में खरीदा था। लेकीन सातपुते ने यह घाट वापस मांगने और 2 करोड 5 लाख में से 98 लाख 64 हजार 621 रूपए 28 फरवरी 2026 को वापस देने का वादा किया था। 28 फरवरी को पैसे वापस ना मिलने पर 1 मार्च को कैलाश धारवालने सातपुते से फोन पर बात कर पैसे वापस करने का बोलने पर सातपुते ने टालमटोल जवाब दिया। इसके बाद शाम को भरत नागपाल, कैलाश धारवाल, भुषण वाघमारे, अमोल ठोंबरे, अमित साहु, विराज शिंदे, मयुर गौरकार, योगेश रामटेके अपने दोस्तो के साथ 3 चारपहीया वाहनों से बामर्डा रेती घाट गए।
इस घाट से सातपुते को फोन करने पर सातपुते ने वही रूकने का बोल कर फोन काट दिया। इसके बाद घाट में पोकलैंड मशीन ऑपरेटर ने सातपुते के बोलने पर बाहर जाने का रास्ता बंद कर दिया। कुछ देर में चारपहीया वाहन में अक्षय खडसे, अमोल कामडी और अन्य कुछ लोग हाथ में तलवार और दंडे लेकर आए। साथ ही दुसरे वाहन से सौरभ ठाकुर, सुनील झोरे, प्रफुल उमाटे, मोटघरे ने वानखेडे के पास जाकर सौरभ ठाकुर ने अचानक वानखेडे पर तलवार से वार कर दिया। बीच बचाव में भरत नागपाल आने पर सौरभ ठाकुर ने भरत के सर पर तलवार से वार किया। अन्य लोगो ने भी घाट खरीदारों पर हथीयार से वार कर दिया। इसी दरम्यान सौरभ ठाकुर खडसे और कांबडी ने भरत नागपाल कोनदी में फेक दिया। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस दल ने घटना स्थल पहुंचकर भरत नागपाल को पानी से बाहर निकालकर हिंगणघाट के अस्पताल में लेकर जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद भरत नागपाल को मृत घोषीत किया है। वरोरा पुलिस ने इस मामले में अक्षय खडसे, सौरभ ठाकु, सुनील झोरे, गीतेश सातपुते, प्रफुल उमाटे, अतुलमोटघरे, पोकलैंड ऑपरेटर, 2 दिवानजी पर कलम 126(2), 324(5), 192, 191(3),190, 189(4),109(1),103(1) तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में कुछ आरोपी गिरफ्तार होकर वरोरा पुलिस अन्य आरोपीयों का पता लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here