अपने ही बच्चों को बेचने वाली मां की गिरफ्तारी से बडा रैकेट उजागर

0
189

पैसो के लिए अपने ही बच्चो को बेचने वाली जालीम मां की कर्तुत सामने आयी है। जिस में इस महिला के पति की कुछ साल पहले मृत्यु हुई थी। जिसके बाद महिला का संपर्क अजय फुलझेले से हुआ। महिला अपनी 15 साल की नाबालिक बेटी को लेकर अजय फुलझेले के साथ लव इन रिलेशन शिप में रह रही थी। कुछ दिन के बाद अजय कीनजर 15 साल की नाबालिक बेटी पर पडी और उसने उसपर भी अत्याचार किया। जिसमें नाबालिक बेटी गर्भवर्ती हो गयी, इसका पता चलने के बाद चंद्रपुर में बात यहा वहा फैलने के डर से बालिका को नागपुर के मेडीकल कॉलेज में प्रसुती के लिए लेकर गए। वहा बाढ में सब डाकुमेंट्स बहने और बालिका की उम्र 20 होने की जानकारी दी गयी। लेकीन डॉक्टरों को इस पर संदेह होने से अजनी पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी।
पुलिस ने जांच शुरू कर झिरो एफआयआर दर्ज कर मामले की जानकारी चंद्रपुर पुलिस को दी थी। जिस में अजनी पुलिस ने पुछताछ करने पर महिला ने मानवी तस्करी का बडा सच बताया है। जिस में प्रसुती होने के बाद नाबालिका के नवजात बच्चे को बेचने का बताया। इसके पहले भी महिला ने अपने ही दो बच्चो को 2 लाख रूपए में बेचने की कबुली दी है। जिससे बच्चों की खरेदी बिक्री करने वाली टोली का बडे रैकेट का खुलासा होकर इस मामले में 3 महिलाओं की गिरफ्तारी होकर मुख्य आरोपी अजय फुलझेले फरार है। मानवी तस्करी से जुडे इस बडे मामले में पुलिस ने बच्चे की खरेदी करने वाली एक महिला को तेलंगाना राज्य के कागजनगर से तो दुसरी महिला दलाल होकर चंद्रपुर से गिरफ्तार किया है। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक आयुष नोपानी, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के नेतृत्व में सपोनी अश्विनी वाकडे ने की है। मामले की जांच सपोनी अश्वीनी वाकडे व्दारा होकर मुख्य आरोपी अजय फुलझेले को पुलिस ढुंड रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here