आगजनी में लाखो का माल जलकर खाक

0
278

चंद्रपुर शहर में आधी रात दरम्यान दुकानों में आग लगने की घटनाए सामने आ रही है। वही 6 दिसंबर रात 4 के दरम्यान शहर के धनराज प्लाझा की ड्रायफ्रुट व होमशॉपी में आग लगने की घटना सामने आयी है। इस घटना में 40 से 50 लाख का माल जलकर खाक हो चुका है। रात को आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही शहर मनपा के अग्नीशमन दल ने तत्काल पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया है। साथ ही चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन के दल ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिती पर नियंत्रण किया है। यह आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जतायीजा रही है। आशा ड्रायफ्रुट व आशा होम शॉपी में आग लगी है। विशेष रूप से शहर के दुकानों में आधी रात को आग लगने और शॉर्ट सर्किट के ही कारण सामने आ रहे है। शहर में मनपा का फायर ऑडीट कार्य तो हो रहा है, लेकीन इस में नियमीत जांच मुहिम ना होने के साथ आग लगने पर नियमों की पालनता के आवाहन के साथ खानापुर्ती की जांच का ढोल पिटा जा रहा है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here