प्रशासन ने तहसील के विठ्ठलवाडा एनबोला, आर्वी, कुलथा, हिवरा रेती घाटों सेे घरकुल लाभार्थीयों को कम दर में रेती मिलने के लिए स्टॉक बिक्री की अनुमती दी थी। लेकी इस का फायदा उठाकर घाट मालक बडे प्रमाण में रेती का उत्खनन कर रेती की तस्करी कर रहे है। विठ्ठलवाडा एनबोतला यह घाट अमजद खान के नाम पर होकर इस रेती घाट पर पोकलैंड व्दारा अवैध उत्खनन किया जा रहा और रेती स्टॉक पर डाली जा रही है। साथ ही स्टॉक पर 3 पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी भी दिखाई दे रही है। ऐसे में तहसील दार, एसडीएम और घाट मालक अमजद खान की साठगाठ से किसी भी प्रकार की कोई कारवाई ना होने कीचर्चा है। हाल ही में कुलथा घाट को टार्गेट बनाया जा रहा है, मगर कुलथा घाट के साथ तहसील के विठ्ठलवाडा एनबोला, आर्वी, हिवरा इन घाटों से बडे प्रमाण में अवैघ उत्खनन और रेती तस्कारी की जा रही है। साथ ही नदीपात्र से रास्ते बनाने के लिए मुरूम की तस्करी भी की जा रही है।









