मुर्गा बाजार पर पुलिस का छापा

0
598

पुलिस की मुर्गाबाजार पर छापामार कारवाई में 2 लाख 22 हजार 80 रूपए का मुद्देमाल जप्त किया गया है। पुलिस स्टेशन सावली अंतर्गत सामदा गांव के खेत परिसर में मुर्गाबाजार पर जुआ चलने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिससे पुलिस ने जाल बिछाकर कारवाई कर किशोर शंकर चालाख, बालाजी कृष्णा मेश्राम, अशोक गरूदास गेडाम, अतुलशामराव शेंडे, महेश मारोती गेडाम, नितेशसदाशीव भुरसे ऐसे 6 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। आरोपीयों से 4 दुपहीया के साथ नगद, मुर्गे मिलाकर कुल 2 लाख 22 हजार 80 रूपए का मुद्देमाल जप्त किया गया है। यह कारवाई पुलिस अधिक्षक रविंद्रसिंग परदेशी के आदेश से थानेदार आशिष बोरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक एकनाथ राठोड, सहाय्यक फौजदार चरण मडावी, संजय शुल्का, दिलीप मोहुर्ले, चंद्रशेखर गंपलवार, धिरज पिदूरकर, अशोक मडावी ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here