चंद्रपुर जिले में अवैध कार्यो की जानकारी निकालकर कार्यवाही के आदेश जिला पुलिस अधीक्षक, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक ने दिए है. इस आदेश नुसार जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में दल तैयार कर कार्यवाही मुहीम शुरू की गयी. इसी दरम्यान दल को गुप्त जानकारी मिली. जिसमे कुछ लोग टोली बनाकर बिना दस्तावेज की दुपहिया, चारपहिया वाहनों की बिक्री कर सरकार और फाइनेंस कंपनी से जालसाजी कर रहे है. जानकारी के आधार पर आला अधिकारियो को सूचित कर दल ने कार्यवाही की है. जिसमे आशीष रमेश सहारे रा. नागभीड, पवन मोहनलाल साहू रा. अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा, संदीप कंसिया रा. बालाघाट को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियो की जाँच करने पर कई दिनों से विविध बिमा कंपनी और फाइनेंस कंपनी से जालसाजी कर वाहनों की बिक्री करने की कबूली आरोपियो ने दी है. पुलिस ने नारायण पर्वते रा. नागभीड की १८ लाख जालसाजी की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियो से १ स्कार्पियो, १ ट्रेक्टर, १४ दुपहिया ऐसे कुल १६ वाहन कीमत ३२ लाख का मुदेमाल जप्त किया है.









