लड़ाई में २ बाघों की मौत

0
570

चंद्रपूर जिले में बाघों की मौत के मामले सामने आ रहे है। जिसमे कोडसा वन परिक्षेत्र नियत क्षेत्र संगम उप क्षेत्र झरी कक्ष क्र.३३८ पान घाट कुटी परिसर के खा तोड़ा तालाब क्षेत्र में वन अधिकारी गस्त कर रहें थे। गस्त दरम्यान २ बाघों के शव मिले हैं। एक बाघ के पुष्ट भाग से दूसरे बाघ ने मास भक्षण करने का पाया गया है। यह बाघ टी १४२ नर होकर उम्र ६ से ७ वर्ष होने का आकलन है। दुसरा बाघ टी ९२ बाघिन का मादा बच्चा है इसकी उम्र २ वर्ष है। २० से २१ जनवरी २०२४ दरम्यान रात में बाघों की लड़ाई  होने का आकलन होकर इस लड़ाई में दोनों बाघों की मौत होने का कयास लगाया जा रहा है। बाघों के शव टिटिसी चंद्रपूर में भेजे गए है। पोस्ट मॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। मौका पंचनामा करते समय नंदकिशोर काडे उपसंचालक कोर, वन परिक्षेत्र कोडसा कातकर ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here