चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर तहसील के विसापुर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जिस में सचिन वंगने 35 की आधी रात को घर में घुस कर धारदार हथीयार से हत्या की गयी है। सचिन विवाहीत होकर शराब की लत से बिवी मायके में रहती थी। सचिन की मां घर के पडोस में सोने के लिए जाती थी, जिससे सचिन अकेला होने का फायदा उठाकर सचिन की हत्या की गयी है। हत्या का कारण अभी तक पता नही चल पाया है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधिक्षक रविंद्रसिंग परदेशी अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू, एसडीपीओ साखरे अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार, बल्लारशा पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक उमेश पाटील ने घटना स्थल को भेट दी है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक उमेश पाटील कर रहे है।









