रेती तस्करी पर बडी कारवाई में 11 आरोपी गिरफ्तार

0
522

चंद्रपुर जिले में रेती तस्करी पर नकेल कसने जिला पुलिस ने बडी कारवाई की है। जिस में भद्रावती पुलिस स्टेशन अंतर्गत मौजा मांगली गांव से सटे नाले से अवैध रेती तस्करी पर 24 जन वरी 2024 को कारवाई की गयी है। आधी रात को तस्करी की जानकारी मिलने पर भद्रावती पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक विपीन इंगळे के नेतृत्व में सपोनी राहुल एसकीटे, पोहवा धर्मराज मुंडे, चापोह जगदीश ने दल बनाकर जाल बिछाते हुए कारवाई की है। इस कारवाई में 4 टैक्टर में 5 ब्रास के लगभग रेती मिलने पर 5 ट्रैक्टर और 5 ब्रास रेती ऐसा कुल 20 लाख 20 हजार का मुद्देमाल जप्त किया गया है। साथ ही इस मामले में ट्रैक्टर चालक मालक ऐसे 11 व्यक्तीयों पर भद्रावती पुलिस स्टेशन में कलम 379, 34 तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक, अप्पर पुलिस अधिक्षक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वरोरा, पोनी बिपीन इंगळे और भद्रावती पुलिस स्टेशन दल ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here