चंद्रपुर जिले में वाहन चोरी के बढते अपराध पर नियंत्रण के लिए जिला पुलिस अधिक्षक रविंद्रसिंग परदेशी ने जिला अपराध शाखा को विशेष निर्देश दिए है। जिस में वाहन चोरी के मामले सुलझाने के लिए अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में विशेष दल तैयार किए गए है। पुलिस निरीक्षक कोंडावार के मार्गदर्शन में अपराध शाखा दल ने मोटारसायकल चोरी के रेकार्ड के अपराधीयों की जांच मुहिम चलाने दरम्यान गुप्त जानकारी मिली। जिस में पुलिस स्टेशन कुरखेडा जिला गडचिरोली में जाकर जाल बिछाते हुए मोटार सायकल चोर गोकुल सुभाष यावलकर 23 रा. राणाप्रताप वार्ड कुरखेडा को हिरासत में लेकर गोकुल से मोटारसायकल जप्त की गयी है। यह मोटार सायकल चोरी होने का मामला घुग्घुस पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 34/24 में कलम 379 तहत दर्ज किया गया है। वाहन की किमत 50 हजार होकर जप्त मोटारसायकल घुग्घुस पुलिस की हिरासत में दि गयी है।









