महावितरण और ग्राम पंचायत के अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
314

भ्रष्टाचार को अधिकृत अधिकार बनाकर जनता से वसुली करने वाले अधिकारी कार्य कर रहे है। जिस में चंद्रपुर जिले के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने 16 फरवरी को 2 अलग अलग कारवाई में भ्रष्ट अधिकारीयों को गिरफ्तार किया है। इस कारवाई में राजुरा तहसील के किसान को थ्री फेज कनेक्शन के लिए महावितरण के विरूर कार्यालय अधिकारी शालेंद्र देवराव चांदेकर ने रिश्वत मांगने पर जाल बिछाकर 5000 नगद लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरोध में बल्लारपुर पुलिस स्टशेन में अपराध दर्ज किया गया है। वही दुसरा मामला ब्रम्हपुरी के ग्राम पंचायत कार्यालय झिलबोडी का है। जिला परिषद अंतर्गत वर्ष 2021 से 2022 में प्राथमीक शाला के शौचालय घरबांधकाम व अंगनवाडी शौचालय, किचन शेड का कार्य बिल ठेकेदार ने मांगने पर ग्रामसेवक टेंभुर्णे ने 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिस में 10 हजार की रिश्वत लेते हुए टेंभुर्णेे को रंगेहाथ पकडा गया है। जिले में एक ही दिन में 2 भ्रष्टाचार अधिकारीयों की धरपकड से जिले में अधिकारीयों के भ्रष्टाचार के बढते कदम सामने आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here