चंद्रपुर जिले में हत्या का सिलसिला ही शुरू हो चूका है. फरवरी माह में अब तक ४ हत्या के मामले सामने आये है. वही जिले के कोरपना तहसील के लोनी गांव के माँ की हत्या करने का मामला २१ फरवरी को सामने आया है. इस मामले में पारिवारिक विवाद होने पर बेटे मनोज सातपुते ने अपनी माँ और पिता पर कुल्हाड़ी से वार किया . इस हमले में माँ कमलाबाई सातपुते की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तो पिता पांडुरंग सातपुते गंभीर घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही कोरपना पुलिस ने घटनास्थल को भेट देकर शव का पंचनामा किया है. वही आरोपी बेटा मनोज सातपुते फरार है. पुलिस ने मनोज को पकड़ने के लिए कार्य शुरू कर दिए है. २५ जनवरी को चंद्रपुर शहर में शिवा की हत्या तो फरवरी में अब तक पांचवा हत्या का मामला सामने आया है.









