राजुरा पुलिस अपराध दल की कार्यवाही में १० घरफोड़ी के मामलो का खुलासा

0
355

राजुरा पुलिस स्टेशन में १४ फरवरी २०२४ को रमेश बर्डे ५० रा. साखरवाही ने शिकायत दी थी . जिसमे १३ फरवरी को सुबह १० बजे पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर खेत में जाने और शाम ५ बजे वापस आने पर अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर घर की अलमारी से ६ हजार के सोने के आभूषण और ५ हजार नगद ऐसा कुल ११ हजार की चोरी की है. शिकायत के आधार पर राजुरा पुलिस स्टेशन में अपराध क्र. १२५/२०२४ में कलम ४५४, ३८० तहत मामला दर्ज किया गया. जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन , अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, एसडीपीओ राजुरा दीपक साखरे के मार्गदर्शन में राजुरा पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी ने स्टेशन अपराध दल को मामले की जाँच सौपी. अपराध दल के डीबी इंचार्ज पोउपनि पांडुरंग हाके के साथ पोहवा सुनील गौरकर, किशोर तुमराम, पोशी तिरुपति जाधव, महेश बोलगोड़वार, रामराव, योगेश पिदुरकर ने घटस्थल को भेट देकर जाँच शुरू की. मामले की जाँच में १५ फरवरी को पुलिस को गुप्त जानकारी मिली जिसमे रामपुर के समारू निषाद ४० रा. जिला राजनांदगांव व रामपुर , बलराम निषाद २७ रा. महेश नगर तुकुम चंद्रपुर को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया. जाँच में राजुरा पुलिस स्टेशन के अपराध क्र. १२५/२०२४ में कलम ४५४, ३८० में चोरी की काबुली दी है. पुलिस ने दोनों आरोपियो की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करने पर इससे पहले भी चोरी करने की कबूली अपराधियों ने दी है. जिसमे राजुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज १० घरफोडी के मामलो में चोरी के मामलो का खुलासा हुआ है. इस कार्यवाही में पुलिस ने १४० ग्राम सोने के आभूषण कीमत ५ लाख ८ हजार ५००, १७० ग्राम चांदी के आभूषण कीमत ८३००, नगद ७ हजार, हथियार कीमत १००, दुपहिया वाहन कीमत ८० हजार ऐसा कुल ६ लाख ३ हजार ९०० का मुदेमाल जप्त किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here