इनामी महिला नक्सल गिरफ्तार

0
441

गडचिरोली जिला पुलिस दल ने विशेष अभियान शुरू किया है. इसी अभियान दरम्यान अनेक हिंसक घटनाओ में सक्रिय सहभाग रखने वाली कुख्यात महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. राजेश्वरी उर्फ़ कमला गोटा ३० रा. काकलेर जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ नक्सल महिला का नाम है. इसी महिला नक्सली राजेश्वरी गोटा ने अप्रैल २०२३ में मौजा केडमारा के जंगल में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में भामरागढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले की कलम ३०७,३५३,१४३,१४७, १४८,१२० ( ब), सह कलम ३/२५, ५/२८,८/२७,भा हका, जैसी कलमों में गिरफ्तार किया गया है. महाराष्ट्र राज्य सरकार ने राजेश्वरी गोटा पर ६ लाख का इनाम भी घोषित किया है. जनवरी २०२२ से अब तक ७३ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक गडचिरोली नीलोतपल, अप्पर पुलिस अधीक्षक ( अभियान) देशमुख, अप्पर पुलिस अधीक्षक प्रशाशन कुमार चिंता, अहेरी एम्, के मार्गदर्शन में की गयी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here