जिले में अपराध पर नियंत्रण की सूचना जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने जारी की है। जिसपर जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में दल बनाकर मुहिम कार्यवाही शुरू की गई हैं। इसी मुहिम दरम्यान दल को गुप्त जानकारी मिली जिसमे तुकूम तलाव चंद्रपूर के के. जी. एन पान सेंटर के पास एक व्यक्ति देसी बनावटी रिवाल्वर लेकर घुम रहा है। जानकारी अनुसार अपराध शाखा दल ने घटनास्थल पहुंचकर अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराधी के पास काले बैग में बनावटी रिवाल्वर और ५ जिंदा कारतूस मिले है। रामनगर पुलिस स्टेशन में कलम ३, २५ भारतीय हथियार कानून तहत मामला दर्ज कर आरोपी जुबेर साहेब अली शेख रा. लालपेठ कॉलरी न.१ को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक ने कोंडावार के नेतृत्व में सपोनी हर्षल एकरे, विनोद भुरले, पोहवा संजय आत्कुलवार ने की हैं।









