जिले में शांती व सुव्यवस्था रखने के लिए जिला पुलिस अधिक्षक ने आलाऊट मुहिम शुरू की गयी है। 20 मार्च 2024 को मुहिम दरम्यान पेट्रोलिंग करते हुए अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार और दल को गुप्त जानकारी मिली है। जिस में राजुरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत मस्जीद वार्ड में रहने वाले अशोक ठक्कर अपनी चारपहीया वाहन क्रमांक एमएच 34 बीआर 1623 में अवैध रूप से सुगंधीत तंबाकू का संग्रहण बिक्री के लिए कार में रखा है। जानकारी के आधार पर वाहन की जांच करने पर अवैध सुगंधीत तंबाकू का संग्रहण मिला है। जिस से 5 सफेद प्लास्टीक थैलीयों में मजा तंबाकू किमत 1 लाख 86 हजार 800, इगलहुक्का शिशा तंबाकू 11 सफेद थैलीयों में किमत 1 लाख11 हजार , सुझुकी वैगनार वाहन किमत 5 लाख ऐसा कुल 8 लाख 36 हजार 200 का मुद्देमाल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। राजुरा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 214/2024 में कलम 328, 1 88, 272, 273 भांदवी सहकलम 30(2),26(2)(अ)3,4, 59 तहत अन्न सुरक्षा कानुन 2006 तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच राजुरा पुलिस कर रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपुर, सपोनी विकास गायकवाड, पोहवा अनूप डांगे व पोहवा मिलींद चव्हान ने की है।