चंद्रपुर का कुख्यात अपराधी तड़ीपार

0
616

चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में विविध अपराध दाखिल कुख्यात अपराधी को जिले से बाहर करने के लिए शहर पुलिस की कारवाई को सफलता मिली है। एसडीपीओ अधिकारी व उपविभागीय दंडाधिकारी ने आदेश निकालकर कुख्यात अपराधी को जिले से 6 माह के लिए तडीपार किया है। शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत पंचशील वार्ड चंद्रपुर के निवासी कुख्यात अपराधी शुभम अमर समूद 26 के विरोध में चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में अवैध शराब बिक्री, वादविवाद, मारपीट, धमकी देना ऐसे 9 गंभीर मामले दर्ज है। पुलिस ने शुभम पर बार बार प्रतिबंधात्मक कारवाई करने पर भी शुभम का चरीत्र और आदत में कोई सुधारणा नही हुई है। शुभम घंमडी व मगरूर प्रवृत्ती का होने से परिसर के नागरिको में दहशत का वातावरण होकर सार्वजनीक शांतता व सुव्यवस्था भंग हो रही है। ऐसे में शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक ने शुभम को तडीपार करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की कलम 56(1) (अ)(ब) तहत उपविभागीय अधिकारी व उपविभागीय दंडाधिकारी चंद्रपुर के पास मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिस पर आदेश नुसार एसडीपीओ सुधाकर यादव ने विहीत मुदत में प्रस्ताव की प्राथमीक जांच कर शुभम अमर समूद को तडीपार करने की सिफारीश करने पर एसडीएम रंजीत यादव ने 21 फरवरी 2024 को आदशे निकालकर शुभम को 6 माह के लिए जिले से तडीपार किया है। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू, एसडीपीओ सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में शहर पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके, अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार उनके दल व शहर पुलिस डीबी दल के सपोनी मंगेश भोंगाडे पोउपनी संतोष निंभोरकर व डीबी दल ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here