महिला को क्रेन ने कुचला

0
669
Oplus_16908288

क्रेन के नीचे महिला को कुचलने की घटना चिमूर तहसील में सामने आयी है। 13 अप्रैल रविवार को 9 बजे के दरम्यान गुंडी लेकर हैंड पंप पर पिने का पानी लाने के लिए गयी महिला को क्रेन ने कुचलने की घटना चिमूर तहसील के भीसी जांभुळघाट मार्ग के आंबेनेरी में घटी है। इस में महिला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है। मृतक महिला का नाम शारदा मधुकर डांगे उम्र 58 रा. आंबेनेरी है। गोसे के नहर के काम पर होने वाली यह क्रेन होने की जानकारी है। इस समय घटना स्थल पर लोगो की भीड जमी थी।
महिंद्रा बोलेरो कैंपर वाहन के सामने स्थानिक नागरिकों ने रोक कर आंदोल किया। 4 घंटे महिला का शव घटना स्थल से ना उठाने से तनावकी परिस्थिती निर्माण हुई। मामले की जानकरी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोपहर 1 बजे के दरम्यान शव को शवविच्छेदन के लिए चिमूर के उपजिला अस्पताल में भेजा। मृतक महिला के परिवार के एक बेटी, दो बेटे, पती ऐसा परिवार है। आगे की जांच भिसी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में शुरू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here