ट्रक की टक्कर में मां और बेटी की मौत

0
908
Oplus_16777216

बल्लारपुर राजुरा मार्ग पर दुर्घटना में मां और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत की दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। बल्लारपुर राजुरा मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने मोपेड को टक्कर मारने से राजुरा की महिला व उसकी बेटी कीजगह पर ही मौत हुई है। राजुरा के पेठ वार्ड की ज्योती बंडू रागीट 42 व उसकी बेटी सेजल बंडू रागीट यह दोनो मोपेड क्रमांक एमएच 34 बीएन 5538 से राजुरा से बल्लारपुर की और जाते समय वर्धानदी का पुल पार करने के बाद जलाराम बाप्पा मंदीर के पास अज्ञात ट्रक ने दुपहीया को जोरदार टक्कर मारने से मां बेटी कीजगह पर ही मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजुरा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव उच्च स्तरीय जांच के लिए अस्पताल में भेजे है। मामले की जांच राजुरा पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here